Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो वायरल: Nike के जूते देख फिसली डिलीवरी बॉय की नीयत!

by Raju Chaurasia • April 12, 2024
Advertisement
Ad

पहले लोगों को सामान लेने के लिए दुकानों पर जाना पड़ता था। मगर अब इस काम में लोगों को राहत मिल गई है। लोग घर पर बैठकर ही एप के जरिए सामान ऑर्डर कर लेते हैं। कुछ समय बाद एक डिलीवरी बॉय उस सामान को आप तक डिलीवर कर देता है। मगर कभी-कभी कुछ डिलीवरी बॉय कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई मामले आपने देखे होंगे जिसमें डिलीवरी बॉय कस्टमर से बदतमीजी करता हुआ नजर आता है। लेकिन अब एक नया मामला देखने को मिला है जिसे देखकर आप पूरी तरह से शॉक हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक डिलीवरी बॉय कुछ सामान को डिलीवर करने के लिए एक शख्स के घर पर आया है। उसने SWIGGY इंस्टामार्ट की टी-शर्ट पहन रखी है। डिलीवरी बॉय घर की घंटी बजाकर कस्टमर के आने का इंतजार करता है। इसी दौरान उसकी नजर वहां रखे NIKE के जूते पर पड़ती है। इसके बाद वह इधर-उधर देखने लगता है। कुछ समय के बाद कस्मटर आती है जिन्हें वह सामान दे देता है। फिर महिला घर का दरवाजा बंद कर लेती है। मगर डिलीवरी बॉय की नजरें अभी तक जूतों पर टिकी हुई थी। वह चारों तरफ देखता है और जैसे ही उसे सही मौका लगता है, वह जूते को उठाता है। जूते को डिलीवरी बॉय एक तौलिए से ढककर चुरा ले जाता है। मगर उसे यह नहीं पता था कि यह सब वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो रहा है। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘एक डिलीवरी बॉय ने Nike के जूते चुरा लिए और भाग गया।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऊपरवाला सब देख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- Nike के जूते देखकर दिल मचल गया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई जब से आया तब से नजर सिर्फ जूतों पर ही रखी और उड़ा दिए, वाह भाई वाह।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.