Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

War 2: लीक हो गया ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक, ‘वॉर 2’ के सेट से सामने आईं पहली तस्वीरें

by Gunja Singh • April 18, 2024
Advertisement
Ad

Hrithik Roshan-Jr NTR’s movie War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी ‘वॉर 2’ के सेट से पहली तस्वीरें सामने आई हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इन तस्वीरों ने आते ही तहलका मचा दिया।

Hrithik Roshan-Jr NTR look goes viral: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज है। इस फिल्म का मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। मगर मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके लिए बीते दिनों तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी मुंबई पहुंच चुके थे। अब इस शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। दोनों सुपरस्टार मुंबई में एक अहम सीन की शूटिंग कर रहे थे। जहां से इन दोनों सितारों के लीक हुए फर्स्ट लुक ने ट्विटर की दुनिया में तहलका मचा दिया है। जिसे देख लोग इस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड होने लगे हैं। यहां देखें सामने आए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वायरल तस्वीरें।

अयान मुखर्जी बना रहे हैं ‘वॉर 2’
तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन स्टारर मूवी ‘वॉर 2’ को इस बार सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि निर्देशक अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। जो यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स कड़ी की अगली फिल्म होगी। इस फिल्म में एक बार फिर ऋतिक रोशन जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगे। जबकि, इस मूवी के साथ तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। यही वजह है कि एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है।

इन फिल्मों में बिजी हैं ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी पिछली सुपरहिट मूवी ‘फाइटर’ के बाद यशराज फिल्म्स की ही अगली मूवी ‘वॉर 2’ कर रहे हैं। साथ ही उनके होम प्रोडक्शन की मूवी ‘कृष 4’ को लेकर भी लंबे वक्त से चर्चा है। इधर, तेलुगु सुपरस्टार ‘वॉर 2’ से पहले अपनी दूसरी पैन इंडिया मूवी ‘देवरा’ लेकर सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ‘आरआरआर’ के बाद उनकी अगली फिल्म ‘देवरा’ को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं। इसके बाद एक्टर अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ में बिजी हो चुके हैं। जबकि, साथ ही निर्देशक प्रशांत नील संग उनकी एनटीआर 31 भी पाइपलाइन में हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.