Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा दोहरा पाएंगे 1999 का इतिहास या स्मृति तोड़ेंगी ट्रेंड? जानिए समीकरण और चुनावी अतीत

by Gunja Singh • May 3, 2024
Advertisement
Ad

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट को लेकर सस्पेंस समाप्त हो गया है. कांग्रेस ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा को टिकट देने का ऐलान किया है. केएल शर्मा पिछले तीन-चार दिनों से अमेठी में डेरा डाले हुए हैं और वह नामांक…की तैयारियों को लेकर बैठक पर बैठक कर रहे थे.

लंबे समय से कांग्रेस और उसके चुनाव मैनेजमेंट से जुड़े रहे किशोरी लाल शर्मा के सामने गांधी परिवार का खोया गढ़ वापस पाने की चुनौती होगी. किशोरी लाल को  अमेठी से उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके साथ हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. वह अमेठी, रायबरेली… के लोगों की सेवा में हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है. उन्होंने ये भी कहा कि केएल शर्मा 1999 से ही अमेठी की गली… गली-, गांव-गांव को जानते हैं. उनकी निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही इस चुनाव में सफलता दिलाएगा.

किशोरी लाल शर्मा के सामने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मजबूत चुनौती है. इस सीट पर बहुजन समाज … पार्टी (बसपा) ने नन्हें सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है. फिलहाल, इस सीट से स्मृति ईरानी सांसद हैं. स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ..के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था.

 

कैसे रहे थे 2019 के नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीन बार के सांसद राहुल गांधी चौथी बार अमेठी सीट से मैदान में थे. राहुल के सामने बीजेपी ने 2014 चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया था. स्मृति ईरानी को तब 4 लाख 68 हजार 514 वोट मिले थे. राहुल गांधी 4 लाख 13 हजार 3 394 वोट ही हासिल कर सके. स्मृति ईरानी ने अमेठी के कांग्रेसी दुर्ग में कमल खिला दिया था. इस बार फिर से बीजेपी ने अमेठी सीट से स्मृति ईरानी को ही टिकट  दिया है. कांग्रेस अपना खोया गढ़ वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है तो वहीं स्मृति ईरानी भी लगातार दूसरी जीत की तलाश में हैं.

 

अमेठी के सामाजिक समीकरण

अमेठी लोकसभा सीट के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो यहां सबसे अधिक आबादी ओबीसी वर्ग की है. अमेठी लोकसभा क्षेत्र में करीब 34 फीसदी ओबीसी वर्ग के मतदाता हैं. मुस्लिम वर्ग के 20, दलित वर्ग के मतदाताओं की तादाद करीब 26 फीसदी है. अनुमानों के मुताबिक यहां करीब आठ फीसदी ब्राह्म… करीब 12 फीसदी राजपूत मतदाता होने के अनुमान हैं. 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे थे और इस गठबंधन ने अमेठी सीट से उम्मीदवार न… उतारा था. इस बार बसपा के चुनाव में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.