Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बहू के बाद ससुर ने क्यों की आत्महत्या?

by Raju Chaurasia • May 11, 2024
Advertisement
Ad

चित्रकूट में एक ससुर ने अपनी बहू के अंतिम संस्कार से पहले खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। इसके पहले बहू ने भी खुद को फांसी लगाकर जान दी थी। 2 दिन के के अंदर दो आत्महत्याओं से गांववाले सकते में हैं। यूपी के चित्रकूट में एक ससुर ने अपनी बहू के अंतिम संस्कार से पहले खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। इसके पहली बहू ने भी खुद को फांसी लगाकर जान दी थी। दो दिन के के अंदर दो आत्महत्याओं से गांववाले सकते में हैं।

गांव में लोग इसके पीछे रोज-रोज घर में होने वाले झगड़ों को वजह बता रहे हैं। पुलिस दोनों मौतों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी छेदीलाल निषाद की 23 वर्षीया बहू शोभा देवी उर्फ ऊषा ने गुरुवार को गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगा ली थी।

कुछ घंटे बाद ऊषा का ससुर 53 वर्षीय छेदीलाल कहीं चला गया, फिर लौटकर नहीं आया। शुक्रवार सुबह पड़ोस के गांव चिल्लीमल के चमरसन के जंगल में सुबह पेड़ पर एक शव लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। देखा गया तो शव छेदीलाल का था। परिजनों के मुताबिक वह घर ये यह कहकर निकला था कि वह प्रधान के घर जा रहा है, इसके बाद से कुछ भी पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

बेटे शिवमूरत के मुताबिक पिता प्रधान के पास जाने की बात कहकर निकले थे। उसके बाद लौटकर नहीं आए। उनके मोबाइल से यह जानकारी मिली है कि अंतिम बार शोभा देवी के भाई से बातचीत हुई थी। शुक्रवार सुबह पिता की मौत की सूचना आई। आरोप लगाया कि पिता की हत्या की गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.