Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डीसीएम और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दूल्हे समेत चार जिंदा जले

by Raju Chaurasia • May 11, 2024

डीसीएम और कार की भीषण टक्कर, हादसे में दूल्हे समेत चार जिंदा जले

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। झांसी-कानपुर हाईवे पर डीसीएम और कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार सवार में सवार दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात झांसी कानपुर हाईवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण सड़क में बरात लेकर जा रही दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हा, उसका सात साल का मासूम भतीजा समेत चार बारातियों की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कर में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मचा हुआ है। एरच थाना के बिलाटी गांव निवासी आकाश (23) बारात लेकर बड़ा गांव थाना के छापर गांव जा रहा था।

उसकी कार में आकाश समेत उसका भाई भतीजा ईशु (7) एवं आशीष (20) समेत अन्य परिजन सवार थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी कार जैसे ही परीछा ओवर ब्रिज के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। सभी बाराती कर के अंदर फंस गए। कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।

दूल्हे की कार से कुछ दूर पर उनके अन्य परिजन भी थे। जब तक वह पहुंचे कार आग की लपटों में घिर गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझा कर अंदर से लोगों को निकाला। तब तक आकाश उसके भाई ईशू, आशीष समेत कर ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.