Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

PM मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं…’, केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का पलटवार

by Gunja Singh • May 11, 2024
Advertisement
Ad

प्रेस कान्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज आप सभी को बताना चाहता हूं कि तीन चरण में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के सभी साथी दल 200 सीटों के आंकड़े के करीब-करीब पहुंच गए हैं. चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी और निश्चित रूप से हम 400 पार की ओर आगे बढ़ें…

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के दौरे पर हैं. शनिवार को पहले उन्होंने एक रैली को संबोधित किया और फिर प्रेस कान्फ्रेंस की. अमित शाह ने दावा  किया कि इस बार बीजेपी तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतेगी. अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह टर्म पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे.

 

मोदी जी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व’

अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर सवाल पर अमित शाह ने कहा, ‘देखिए, मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे INDI… अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है. यह भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं नहीं लिखा है. … मोदी जी ही यह टर्म पूरी करेंगे और मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे. इसमें बीजेपी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है.’

 

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

केजरीवाल ने शनिवार को AAP कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल … का होगा, उसे रिटायर कर दिया जाएगा, सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी को रिटायर किया, फिर मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया गया…. उन्होंने कहा, ‘अब मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं.’ उन्होंने… कहा, ‘अगर इनकी सरकार बनी तो पहले अगले दो महीने में ये योगीजी को निपटाएंगे, उसके बाद मोदी जी के सबसे खास अमित शाह जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे.’ केजरीवाल… ने कहा कि मोदी जी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं.

विपक्ष के पास न कोई नीति, न कोई कार्यक्रम’

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शनिवार को कहा, ‘केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर …बौखला गए हैं. देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है. पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है….  गए हैं. देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है. पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है…. प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है. अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूंढ़ रहे हैं.’ उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है. मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में रहेगा तो मोदी ही, भारत को मजबूत बनाएगा तो मोदी ही.’

 

केजरीवाल को अंतरिम जमानत सिर्फ प्रचार के लिए मिली है’

केजरीवाल की अंतरिम जमानत के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं सुप्रीम  कोर्ट ने नहीं माना. फिर प्रेयर मॉडिफाई की कि मुझे बेल दी जाए, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना. सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार करने के लिए 1 तारीख तक की … अंतरिम जमानत दी गई है और 2 तारीख को उन्हें फिर से एजेंसियों के सामने सरेंडर करना है. अगर अरविंद केजरीवाल इसे क्लीन चिट मानते हैं तो मुझे लगता है कि इन… अंतरिम जमानत दी गई है और 2 तारीख को उन्हें फिर से एजेंसियों के सामने सरेंडर करना है. अगर अरविंद केजरीवाल इसे क्लीन चिट मानते हैं तो मुझे लगता है कि इन… इनकी कानून की समझ बड़ी निर्बल है.’

तेलंगाना में 10 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’

प्रेस कान्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज आप सभी को बताना चाहता हूं कि तीन चरण में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के सभी साथी दल 200 सीटों के आंकड़े …के करीब-करीब पहुंच गए हैं. चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी और निश्चित रूप से हम 400 पार की ओर आगे बढ़ें…

चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मतदान है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दोनों राज्यों में एनडीए और बीजेपी कम्प्लीट स्वीप करने जा रही …

बड़ी मजबूती के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.’उन्होंने कहा, ‘जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, . तमिलनाडु और केरल में सबसे बड़ा दल बीजेपी बनकर उभरेगी. इसका मतलब है कि इन राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें अगर किसी दल को मिलेंगी तो वह है भारतीय जनता  पार्टी. तेलंगाना में हम लगभग-लगभग 10 से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे.’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.