Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सूर्य 16 नवंबर को करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, अगले एक महीने चमकेगी इन राशियों की किस्मत

by Tarun Bhardwaj • November 14, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन करना सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होता है, वहीं कुछ जातकों के जीवन में चुनौतियां भी इसके चलते आती हैं। सूर्य ग्रह 16 नवंबर को भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, सूर्य तुला राशि से निकलकर 16 नवंबर की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे, और दिसंबर मध्य तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

कर्क राशि : सूर्य का राशि परिवर्तन करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपका कार्य कौशल करियर क्षेत्र में आपको आगे ले जाएगा। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। धन अर्जित करने के अच्छे मौके आपको प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिसंबर मध्य तक का समय खासा अच्छा रह सकता है, आपको शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल होंगी। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो चुका पाने में आप कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि : आपकी राशि से तृतीय भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस भाव को साहस-पराक्रम का भाव कहा जाता है। ऐसे में ग्रहों के राजा का आपके इस भाव में गोचर करना आपके अंदर नई ऊर्जा भरेगा। इस दौरान आप साहसिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। यात्राएं करने से आपको लाभ होगा। आपकी ख्याति सामाजिक स्तर पर बढ़ सकती है। साथ ही धन के मामलों में भी आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे, आपका संचित धन बढ़ सकता है। हालांकि छोटे भाई-बहनों से आपको सोच-समझकर बातचीत करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि : आपके लिए सूर्य का गोचर कई मामलों में शुभ साबित होगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी मंगल के मित्र हैं इसलिए आपके जीवन में अच्छे परिवर्तन सूर्य ला सकते हैं। इस दौरान आपकी सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे बेहतरीन तरीके से पूरा कर सकते हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, कोई बड़ी डील इस राशि के व्यापारियों को प्राप्त हो सकती है। कुछ जातक इस दौरान अपना कार्य शुरू करने का विचार बनाएंगे और उनका ये विचार मूर्त रूप भी ले सकता है।

कुंभ राशि : सूर्य आपके 10वें घर में होंगे और इस घर में सूर्य को दिशाबल प्राप्त होता है। सूर्य के गोचर के बाद आपको करियर-कारोबार और निजी जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या मनचाही जगह पर ट्रांसफर ये पा सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको भी उचित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आपको सुख-शांति देखने को मिलेगी। धन से जुड़ी कई परेशानियों का अंत भी सूर्य देव कर सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.