Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्या आपको भी बनवाना है आयुष्मान कार्ड? जानें क्या है तरीका और पात्रता

by Tarun Bhardwaj • December 3, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। आज के समय में अगर व्यक्ति किसी बीमारी से घिर जाता है तो उसको अपने इलाज पर काफी खर्च करना पड़ जाता है। कई बीमारियों में तो लाखों रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इसलिए इस खर्च से बचने के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं जिसमें आपको प्रीमियम भरना होता है और फिर आपको इलाज के लिए कंपनी कवर (उतने पैसे जितने का आप इलाज करवा सकते हैं) देती है।

पर क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? अगर नहीं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो फिर आप इस आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन लोग इसके लिए पात्र हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

  1. पात्र लोग अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  2. यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं
  3. इसके बाद अधिकारी आवेदनकर्ता की पात्रता चेक करते हैं
  4. जब आप पात्र होते हैं तो फिर आपसे संबंधित दस्तावेज लेकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है
  5. फिर आपका आवेदन जब पूरा हो जाता है तो थोड़ी देर बाद आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं?

  1. आप भी अगर ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  2. फिर यहां पर दिए हुए ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है
  3. इसके बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिस पर ओटीपी आएगा और इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करें
  4. अब आपको स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिखेगा उसे भरें और लॉगिन कर लें
  5. फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले अपना राज्य चुन लें और फिर अपना राज्य चुनने के बाद सर्च पर क्लिक करें
  6. ध्यान रहे कि सर्च के लिए यहां पर कई ऑप्शन हैं जिसमें से आप आधार चुनकर सर्च कर सकते हैं
  7. आपको अपना आधार नंबर यहां दर्ज करना है और फिर सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आप जान जाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.