Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पटना : दिल्ली से शिलांग जा रहे विमान की टूट गई विंडशील्ड, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

by Tarun Bhardwaj • December 9, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट दिल्ली से शिलांग जा रही थी। चिड़िया के टकराने के कारण पायलट का विंडशील्ड टूट गई। इस कारण विमान का संतुलन गड़बड़ाने लगा। खतरे को देखते हुए विमान को पटना डायवर्ट किया गया। पायलट ने फौरन पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी। बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 में 80 पैसेंजर मौजूद थी।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक आंचल प्रकाश ने कि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 की सुरक्षित लैडिंग करवा ली गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। दिल्ली-शिलांग फ्लाइट में तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके कारण जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (पटना एयरपोर्ट) पर डायवर्ट किया गया। सोमवार सुबह 8.52 बजे सुरक्षित रूप से उतर गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालात सामान्य हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.