Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आधार अपडेट को लेकर सरकार ने दी बड़ी राहत, बढ़ाई अपडेट करने की अंतिम तारीख

by Tarun Bhardwaj • December 14, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बार फिर से लोगों को बड़ी राहत देते हुए आधार अपडेट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले अपडेट की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी जो कि अब 14 जून 2025 हो गई है। इससे पहले हर बार तीन महीने के लिए आधार कोअपडेट करने की समय सीमा मिलती थी लेकिन इस बार सरकार ने इसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी UIDAI ने एक्स पर एक पोस्ट करके दी है।

आधार कार्ड अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2025 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.