Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी सभी देशवासियो को क्रिसमस की शुभकामनाएं

by Tarun Bhardwaj • December 25, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। देश भर में क्रिसमस की धूम के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा है- आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं। प्रधानमंत्री ने इस मैसेज के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस समारोह में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी ने यीशु मसीह के सामने शीश झुकाया और क्रिसमस कैरोल का आनंद उठाया। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है- सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन हमें ईसा मसीह की प्रेम, दया और करुणा की शाश्वत शिक्षाओं की याद दिलाता है। इस अवसर पर समाज में समानता कायम करें और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।

क्रिसमस के मौके पर देश भर में जश्न का माहौल और देर रात से ही विभिन्न चर्चों में प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं। जश्न में डूबे लोग सड़कों पर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, वहीं घरों और चर्चों में विशेष सजावट किया गया है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस मनाया जाता है और विशेष प्रार्थना की जाती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.