Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

संभल की जामा मस्जिद के सामने हुआ पुलिस चौकी का भूमि पूजन

by Tarun Bhardwaj • December 28, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। शनिवार को संभल की शाही जामा मस्जिद के सामने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुलिस चौकी का भूमि पूजन किया गया। पुलिस चौकी का निर्माण 1,100 वर्ग गज भूमि में किया जाएगा। अब यह इलाका पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेगा।

चौकी का भूमि पूजन एएसपी श्रीश कुमार द्वारा किया गया। शहर का अतिसंवेदनशील इलाका होने के कारण यहाँ पुलिस चौकी बनाई जा रही है। इसके निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

संभल का नाम पहले सत्यव्रत नगर होने के कारण, चौकी का नाम सत्यव्रत नगर रखे जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस चौकी जल्द ही बनकर तैयार होगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.