Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी खाई में, 5 लोग घायल

by Tarun Bhardwaj • January 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री के काफिले की गाड़ी एक पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 महिला कार्यकर्ताओं सहित पांच कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद पार्टी द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात को काफिले के साथ बलिया आ रहे थे। हालांकि, ख़ेजुरी थाना क्षेत्र के जनुआन गांव के समीप एक पशु को बचाने की कोशिश में उनके काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिस कारण कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

मंत्री संजय निषाद ने बताया है कि इस दुर्घटना में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राकेश निषाद, रामरती, उषा, गीता, और इरावती निषाद घायल हो गए। मंत्री के काफिले घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.