Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश के कई राज्यों में आज और कल हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान, इस दिन से बदलेगा मौसम

by Tarun Bhardwaj • January 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में नए साल के पहले दिन से उत्तर भारत में उत्तर पश्चिम की दिशा से चली बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों आज और कल घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उसके बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। चार जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। आज और कल पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि चार और पांच जनवरी को बारिश और बर्फबारी में और तेजी आने के आसार जताए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम के बदलाव के अनुमान है। आज से 7 जनवरी तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। 5 और 6 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इस दौरान मैदानी जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और तापमान में मंगलवार के मुकाबले तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब तक और राष्ट्रीय राजधानी से लेकर राजस्थान तक तापमान में गिरावट हुई। कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ने से रात का पारा गिर गया है। गुलमर्ग में बुधवार की रात माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान से लेकर हरियाणा और पश्चिम बंगाल तक अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से नीचे तक आ गई। वहीं, असम और मेघालय, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहा और दृश्यता 50-200 मीटर के बीच दर्ज की गई। हरियाणा के सिरसा, राजस्थान के गंगानगर, चुरू और पश्चिम बंगाल के बागडोगरा दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

नए साल के पहले दिन बुधवार को पंजाब का सामना हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हुआ। राज्य के 8 जिलों में भीषण ठंड पड़ी। पंजाब के 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर शामिल हैं। बठिंडा में सबसे कम 4.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री रहा।

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। बुधवार सुबह सीकर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई हिस्सों में घना कोहार भी छाया रहा। जयपुर, माउंट आबू, पिलानी, सिरोही, अजमेर और अलवर समेत राज्य के ज्यादातार हिस्से में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.