Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आज 2 जनवरी 2025 का राशिफल, जानें साल के पहले गुरुवार का भविष्यफल

by Tarun Bhardwaj • January 2, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। आज साल के पहले गुरुवार 2 जनवरी को चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर पर संचार करेंगे। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग, हर्षण योग और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ग्रहों की स्थितियों के बीच आज साल के पहले गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले नए साल का जश्न मनाने के बाद ऑफिस पहुंचेंगे और हंसी मजाक के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आपने नई संपत्ति खरीदने का मन बनाया है तो आज आपकी इच्छा पूरी होगी, जिससे आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी खास मेहमान का आगमन भी होगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले गुरुवार के दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने में दिन व्यतीत करेंगे और सफल भी होंगे। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता के कारण लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे लेकिन दोनों के बीच अच्छा तालमेल होने की वजह से परेशानी नहीं होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को गुरुवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। बिजनस में नई योजनाओं को आज लागू कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा। आज आपको किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन व्यथित होगा। लेकिन आपको अनावश्यक विवादों से बचना होगा। धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी से बहस करने से बचना होगा, नहीं तो यह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से प्रसिद्धि बढ़ाएगा। आज आपको पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा ये आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं। अगर आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने को लेकर परेशान हैं तो आज आपको इसका समाधान मिल जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जिससे वे थोड़ा चिंतित महसूस कर सकते हैं। शाम के समय अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में कोई भी निर्णय बुद्धि और विवेक से लेंगे तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करेंगे तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपके धन की वजह से अटके कार्य पूरे होंगे और परिवार की जिम्मेदारियों को भी पूरा करेंगे। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की गुरुवार के दिन सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और खुद का मकान व वाहन लेने का सपना भी भगवान विष्णु की कृपा से पूरा होगा। नौकरी करने वालों के अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों कों आज आय में अच्छी वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। अगर आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे मौके मिलेंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले आज कोई भी कार्य विश्वास के साथ करेंगे तो वह आपको अत्यधिक लाभ अवश्य दे सकता है। नौकरी में आज आप सहकर्मियों के साथ काम करने में सफल रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। बाहर के खाने-पीने से परहेज करना होगा नहीं तो पेट दर्द, पेट खराब होना आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाह संबंधी बातचीत के संबंध में अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। शाम का समय माता पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। अध्यात्म और ज्ञान के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और पूजा-पाठ आदि में मन भी लगेगा। लेकिन आज आपको बढ़ते अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार के लिए आज कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ जरूर होगा। अगर आपको भाई-बहनों से किसी विरोध का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर आज आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं तो उसके दस्तावेज जांच लें। आज निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो बहुत सोच-विचार कर लें क्योंकि वाहन या सेहत की खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ वालों में आज किसी गलतफहमी की वजह से तकरार बढ़ सकती है, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन पुराने झगड़ों और परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। नौकरी करने वाले आज ऑफिस में कामकाज स्पष्टता से करें और शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके बारे में वरिष्ठों से चुगली भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपनी उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचना होगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आप आज किसी काम में निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको इसका भरपूर फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल सकता है और साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.