Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आज इन राशि वालों को मिल सकता है व्यापार में लाभ, देखिये कैसा रहेगा आज का दिन

by Arpita Singh • January 7, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आज 7 जनवरी को दिन मंगलवार और पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज शाम 4 बजकर 27 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके साथ ही शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रेवती नक्षत्र तथा रात 11 बजकर 16 मिनट तक शिव योग रहेगा। चलिए जानते है आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष

आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा लेकिन इससे आपके व्यापर में कोई हानि नहीं पहुंचेगी। नौकरी में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष

आज आपका पूरा दिन अच्छा रहेगा। घर पर किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ सहयोग देंगे। आपका प्रमोशन होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कुछ अच्छा होगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। नवविवाहित दंपत्ति यात्रा का प्लान बनाएंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करने वाले है तो आपके काम का बोझ हल्का रहेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार में लाभ की संभावना है।

सिंह

आज आप मानसिक रूप से शांति को महसूस करेंगे। आपके परिवार में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ बीतेगा। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की संभावना है।

कन्या

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा। वैवाहिक लोगों का जीवन अच्छा रहेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। आप परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बना सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम रहेगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घरवालों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप आज शारीरिक और मानसिक तरह से स्वस्थ्य रहेंगे।

कुंभ

आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज प्रेमियों का रिश्ता पक्का होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन

आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो छात्र कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.