Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

झारखंड के रामगढ़ में बच्चों से भरे ऑटो पर पलटा ट्रक, हादसे में कई लोगों की गई जान

by Arpita Singh • January 8, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। झारखंड के रामगढ़ जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ऑटो रिक्शा, आलू से लदे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में तीन स्कूली छात्रों और चार लोगों की मौत हो गई। अभिभावकों ने कहा कि, कड़ाके की ठंड के चलते 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के सरकारी आदेश होने के बावजूद भी प्राइवेट स्कूल खुला हुआ था।

यह हादसा रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर गोला थाना क्षेत्र के महुआटांड गांव के पास सुबह 8 बजे हुआ था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि ऑटो में सवार तीन स्कूली बच्चों और वाहन चालक की इस हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार छात्र भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के रामगढ़ में हुए हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर जाम लगा दिया। वहाँ के उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.