Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मशहूर फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी का 73 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

by Tarun Bhardwaj • January 9, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का बुधवार को 73 साल की उम्र में मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पैंक्रियाटिक कैंसर से भी पीड़ित थे। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा- मुझे यह सुनकर बहुत दुख और सदमा लगा है कि मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी का निधन हो गया है। वे एक बेहतरीन कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और बहादुर अद्वितीय पत्रकार थे। मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वे मेरे सपोर्ट सिस्टम और ताकत के बड़े स्रोत थे।’

फिल्म अभिनेता ने आगे लिखा, ‘हमारे बीच कई चीजें समान थीं। वे उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं कभी मिला हूं। वे हमेशा बड़े दिल और बड़े सपनों वाले व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। हाल के दिनों में हमारी मुलाकातें कम हो गई थीं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हम कभी अलग नहीं होते थे। मैं वह पल कभी नहीं भूल सकता जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर और सबसे महत्वपूर्ण, द इलस्ट्रेटेड वीकली के कवर पर जगह देकर मुझे चौंका दिया था। वे वाकई ‘यारों के यार’ थे।

मशहूर फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी ने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने बैनर प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के तहत ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘चमेली’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया था। बतौर निर्माता आखिरी बार उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और एंथोलॉजी सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ का निर्माण किया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.