Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आज पीएम मोदी करेंगे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन

by Tarun Bhardwaj • January 9, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। आज गुरुवार को पीएम मोदी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वह भारत की वैश्विक भागीदारी के बढ़ते महत्व और देश के भविष्य को आकार देने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर बोलेंगे। 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए 50 से अधिक देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने पंजीकरण कराया है।

ओडिशा में पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे जिसमे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। इसके साथ ही एक दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है, जो दिल्ली के निजामुद्दीन से रवाना होगी और तीन सप्ताह की अवधि के लिए कई पर्यटन और धार्मिक महत्व के स्थानों का दौरा करेगी।

इस कार्यक्रम में 70 से अधिक देशों के 3,000 प्रवासी भारतीय भाग ले रहे हैं, जो भारत के आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास में अपने योगदान पर चर्चा करेंगे। इसमें विकसित भारत का विजन भी शामिल होगा। त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि हैं। वह वर्चुअली इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। इन पुरस्कार विजेताओं में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अद्वितीय योगदान से प्रवासी भारतीय समुदाय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए 27 हस्तियों का चयन किया गया है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुनी गई ये हस्तियां 23 देशों में रहती हैं। इन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व्यापार समेत कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.