Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी ने परखे इंतजाम

by Tarun Bhardwaj • January 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होने जा रहा है, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ख़ास इंतजाम किये जा रहे है। इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद है। प्रयागराज में संगम तट पर होने वाले इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इन इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं और कोर कमेटी से हर दिन अपडेट ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ को सनातन के ध्वजवाहक सभी 13 अखाड़ों का आशीर्वाद प्राप्त है। खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा परंपरा और तीर्थ पुरोहितों की शुभकामनाएं भी हमारे साथ हैं। ऐसे में यह सुव्यवस्थित आयोजन का वैश्विक मानक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता पूज्य संतों की देन है। राज्य सरकार और मेला प्रशासन संतों की सभी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 102 मोर्चे तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक तकनीक के उपकरणों से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पुख्ता इंतजाम हैं। 102 मोर्चों की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए वज्र वाहन तैयार किए गए हैं। पूरे कुंभ मेले की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की अलग से फौज रहेगी।

महाकुंभ मेले का सफल आयोजन योगी सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के साथ ही पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी कोशिश की गई है। टेंट और शहर की सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा हाई प्रोफाइल लोग और वीआईपी हस्तियां भी इस दौरान प्रयागराज पहुंचेंगी। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात परिवहन के स्तर पर कई इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.