Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली चुनावो के बीच CM आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, दर्ज हुई FIR

by Tarun Bhardwaj • January 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। दिल्ली चुनावो की गहमागहमी के बीच दिल्ली की सीएम आतिशी का चुनाव प्रचार विवादों में आ गया है। चुनाव अधिकारी ने आचार संहिता के आरोप में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दिल्ली चुनावो में आतिशी के चुनाव प्रचार में सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

सीएम आतिशी पर सरकारी वाहन का निजी कार्यालय के लिए इस्तेमाल करने का भी आरोप है। शिकायत में मुख्यमंत्री आतिशी का नाम है। आरोप है कि चुनाव प्रचार में सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच के बाद पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को दोषी पाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पाया गया है कि इंजीनियर ने वाहन दिया था।

इससे पहले शिकायत में कहा गया था कि चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे पीडब्ल्यूडी के सरकारी वाहन का इस्तेमाल निजी चुनाव कार्यालय में चुनाव संबंधी काम के लिए किया जा रहा था।

आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी निवासी केएस दुग्गल ने भी गोविंदपुरी एसएचओ से शिकायत की थी। इस हाई प्रोफाइल सीट से कालकाजी विधायक आतिशी को फिर से टिकट दिया गया है। भाजपा ने कालकाजी से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.