Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद जोधपुर में अपने आश्रम पहुंचा आसाराम

by Tarun Bhardwaj • January 15, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट से 31 मार्च तक अंतरिम जमानत मिलने के बाद आसाराम जोधपुर के पाल गांव स्थित अपने आश्रम में लौट आए हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आसाराम पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में पैरोल पर भर्ती थे। मंगलवार देर रात वे अस्पताल से निकलकर सीधे अपने आश्रम चले गए।

अस्पताल से बाहर निकलते ही अस्पताल के बाहर जमा आसाराम के समर्थकों की भारी भीड़ ने माला पहनाकर और जयकारे लगाकर आसाराम का स्वागत किया। आश्रम पहुंचने पर भी वहां मौजूद अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। यह जमानत स्वास्थ्य कारणों के आधार पर दी गई है। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें अपनी पसंद की जगह पर इलाज कराने की इजाजत दी है। हालांकि, इस दौरान उन्हें जमानत की शर्तों का पालन करना होगा। आसाराम के वकील निशांत बोरा ने बताया कि यह जमानत विशेष परिस्थितियों को देखते हुए दी गई है, ताकि वे अपनी बीमारियों का इलाज करा सकें।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते आसाराम को रेप केस में 31 मार्च तक अंतरिम राहत भी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आसाराम कई बीमारियों से ग्रसित है और उसे विशेष इलाज की जरूरत है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.