Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

व्हाइट हाउस जा सकते पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया निमंत्रण

by Arpita Singh • January 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार, 27 जनवरी को एक महत्वपूर्ण फोन वार्ता हुई। इस बातचीत में पीएम मोदी के आगामी अमेरिकी दौरे और व्हाइट हाउस में मुलाकात पर चर्चा की गई। ट्रंप ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होती दोस्ती का प्रतीक माना जा रहा है।

इस बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने भारत-अमेरिका सहयोग को और गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने खासतौर से भारत से अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार संबंधों की आवश्यकता पर भी बल दिया। ट्रंप का यह कहना था कि भारत को अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने चाहिए, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार अधिक संतुलित और निष्पक्ष हो सके।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने रूस और फ्रांस से बड़े पैमाने पर रक्षा उपकरण खरीदे हैं, लेकिन ट्रंप की यह कोशिश है कि भारत अमेरिकी रक्षा सामान की खरीद बढ़ाए। बातचीत में ट्रंप और मोदी ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, मध्य पूर्व और यूरोप में शांति और सुरक्षा से जुड़ी अहम मुद्दों पर भी विचार किया और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। यह बातचीत दोनों देशों के रिश्तों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है और इस अमेरिकी दौरे की योजना से यह साफ है कि दोनों देशों के बीच सामरिक और व्यापारिक साझेदारी आगे और मजबूत होने वाली है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.