Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CM पद से इस्तीफा देने पहुंची आतिशी पर एलजी वीके सक्सेना ने कसा तंज

by Arpita Singh • February 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव परिणामों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका दिया है। 8 फरवरी को आए नतीजों में AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही विजय मिली, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया और दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत सकी, जिससे पार्टी का दिल्ली में सफाया हो गया है। AAP के नेताओं के लिए यह हार निराशाजनक रही और चुनावी परिणाम के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजभवन में उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस दौरान एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “आपको यमुना मैया का श्राप लगा है,” और दिल्ली सरकार पर यमुना की सफाई के लिए कदम न उठाने का आरोप लगाया।

एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि उन्होंने पहले ही AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना के प्रदूषण को लेकर चेतावनी दी थी, खासकर तब जब दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से नदी को साफ करने की परियोजना को रोकने की कोशिश की थी। इसके अलावा, जनवरी 2023 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा यमुना प्रदूषण कम करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिससे परियोजना में रुकावट आई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव परिणामों के बाद AAP पर निशाना साधा और यमुना के सफाई के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि AAP ने दिल्ली के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई और हरियाणा पर आरोप लगाए। पीएम मोदी ने अपनी बात को ‘यमुना मैया की जय’ के साथ समाप्त किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.