Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जानिए माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और मंत्र जाप करने का महत्व

by Arpita Singh • February 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। माघ पूर्णिमा का पर्व आज, 12 फरवरी को है। इस दिन गंगा स्नान, दान, मंत्र जाप आदि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि पर किए जाने वाले स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि पर किए जाने वाले स्नान को धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शुभ मुहूर्त और दुर्लभ संयोग

इस साल माघ पूर्णिमा का स्नान और भी विशेष रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान भी किया जाएगा। साथ ही आज ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जोकि इस दिन के महत्व को और अधिक बढ़ा देते हैं। माघ महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी शाम 06:55 से हो चुकी है जोकि आज यानि 12 फरवरी शाम 07:22 तक रहेगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण आज ही माघ पूर्णिमा मनाया जाएगा। साथ ही आज के दिन शुभ आश्लेषा नक्षत्र, शोभन योग और सौभाग्य योग भी रहेगा। इन शुभ मुहूर्त और योग-नक्षत्रों में माघ पूर्णिमा का स्नान-दान और पूजन करना बहुत उत्तम रहेगा।

स्नान, पूजा और दान का महत्व

आज पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आज के दिन आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए गुड़ का दान, धन-धान्य में वृद्धि के अन्न का दान माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए चांदी का दान और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए अन्न-वस्त्र का दान करना चाहिए।

बता दें कि आज स्नान-दान के लिए सुबह 05:19 से 06:10 तक का समय शुभ रहेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.