Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू कश्मीर- सुरक्षा बल को दो जगहों पर मिली IED, समय रहते किया निष्क्रिय

by Arpita Singh • February 18, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को सेना ने दो अलग-अलग जगहों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को निष्क्रिय कर एक बड़ी घटना को टाल दिया है। सुरक्षा बलों ने शोपियां के जैनापोरा और त्राल इलाके में IED देखीं, जिसके बाद इलाके को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने दोनों IED को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

शोपियां के जैनापोरा में सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया है। जिसके बाद इलाके को तुरंत सील कर दिया गया और आसपास के लोगों को हटा दिया गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय कर दिया।

वही त्राल इलाके में भी सुरक्षा बलों को एक और IED मिला है। जिसके पश्चात तत्काल कार्यवाही करते हुए इलाके को सील कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने सावधानीपूर्वक संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय कर दिया।

सेना की फर्स्ट राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), शोपियां पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 178 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही के चलते दोनों IED को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा बल अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे किसने और क्यों रखा था। इस घटना से पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.