Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नेपाल की विदेश मंत्री का विमान काठमांडू की जगह पहुंचा कोलकाता

by Arpita Singh • February 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा, जो संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भाग लेकर दोहा से काठमांडू लौट रही थी, को अचानक एक अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को काठमांडू पहुंचने वाली कतर एयरवेज की उनकी उड़ान खराब मौसम के कारण नेपाल के बजाय भारत के कोलकाता में लैंड कर गई।

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी निम्न दबाव प्रणाली के कारण काठमांडू घाटी में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे दृश्यता कम हो गई। इस वजह से विमान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के लिए अनुमति नहीं मिली और उड़ान का मार्ग बदलकर उसे कोलकाता भेजा गया।

विमान में विदेश मंत्री आरजू राणा के अलावा अन्य यात्री भी सवार थे, हालांकि उनके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। काठमांडू हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा, विमान काठमांडू लौट आएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.