Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Arpita Singh • March 19, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नागपुर हिंसा मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के बाद मुस्लिम संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद हुई।

सोमवार दोपहर को फहीम शमीम खान ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकत्रित किया और गणेश पेट पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन तेजी से हिंसा में बदल गया। 38 वर्षीय फहीम खान, जो माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नागपुर जिला अध्यक्ष हैं, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फहीम के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों की भीड़ थाने के बाहर इकट्ठा हुई थी। इस हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 51 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

फहीम खान, जो 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवार रहे थे, ने नागपुर से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह अपनी जमानत जब्त करवा चुके थे। सोमवार को बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद, फहीम के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए, जिससे हिंसा भड़क उठी।

इस मामले में अब तक 6 पुलिस स्टेशनों में कुल 6 FIRs दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें 1250 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने 100 से 200 लोगों की पहचान भी कर ली है, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर साइबर यूनिट जांच कर रही है।

हिंसा के मामले में अब तक 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 7 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इस दौरान 100 से 150 CCTV कैमरे के फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.