Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच हुई गोलीबारी, एक की मौत

by Arpita Singh • March 20, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के नवगछिया जिले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच पानी को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक भांजा, विश्विजित की मौत हो गई, जबकि दूसरा भांजा, जयजीत और उसकी मां घायल हो गए। दोनों को गंभीर स्थिति में भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवगछिया पुलिस के अनुसार, यह विवाद दोनों भाइयों के बीच हुआ था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से विश्विजित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़ी होने के कारण चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.