Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज

by Arpita Singh • March 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम के कथित उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला 2019 से जुड़ा हुआ है, जब द्वारका में बड़े होर्डिंग्स लगाकर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगा था।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह FIR एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को निर्धारित की है।

यह विवाद उस समय का है, जब केजरीवाल और उनके अन्य साथियों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने बड़े होर्डिंग्स के जरिए सरकारी धन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, और कोर्ट को सूचित भी किया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.