Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि

by Arpita Singh • March 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इस फैसले का असर कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पर पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इस फैसले की घोषणा की।

इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पिछली बार जुलाई 2024 में डीए 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था। अब यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इस कदम से सरकारी खजाने पर सालाना 6,614.04 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। अनुमान है कि लगभग 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इस फैसले से लाभान्वित होंगे।

महंगाई भत्ते (डीए) की बढ़ोतरी मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए की जाती है ताकि कर्मचारियों का वेतन मूल्य न खो दे। यह बढ़ोतरी भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर तय होती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.