Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन: अब बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

by Arpita Singh • April 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वृंदावन में स्थित बांके बिहारी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित योजना को हाल ही में शासन से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के तहत एक नया बाईपास बनाया जाएगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे को सीधे वृंदावन से जोड़ेगा।

1645.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बाईपास का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। बाईपास जैंत से शुरू होकर रामताल होते हुए वृंदावन बाईपास तक पहुंचेगा, जो यमुनापार क्षेत्र से होकर यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 101 पर मिलेगा। यह बाईपास 15 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन वाला होगा।

योजना में फुटपाथों के सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एस.बी. सिंह ने बताया कि इस बाईपास के निर्माण से बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को जाम से बचने का अवसर मिलेगा। दिल्ली, आगरा, नोएडा, बरेली जैसे स्थानों से आने वाले श्रद्धालु सीधे वृंदावन तक बिना जाम के पहुंच सकेंगे। यह बाईपास वृंदावन के लिए हाफ रिंग रोड का काम करेगा।

सीईओ एस.बी. सिंह ने यह भी बताया कि सरकार मथुरा-वृंदावन को एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, और इसके लिए कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इस परियोजना के सफलतापूर्वक पूरा होने से मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.