Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, देर रात किये 33 IAS अफसरों के ट्रांसफर

by Tarun Bhardwaj • April 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई सालों से तैनात अफसरों को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। इस लिस्ट में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में सूचना निदेशक शिशिर सिंह और वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा का तबादला है।

पिछले कई सालों से यूपी सरकार के सूचना विभाग में निदेशक की भूमिका निभा रहे शिशिर सिंह को अब विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और सीईओ, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बनाया गया है। उनकी जगह भदोही के डीएम विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया गया है, जबकि भदोही की कमान अब शैलेश कुमार को सौंपी गई है।

भरोसेमंद अफसरों में से एक माने जाने वाले वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम को नया कमिश्नर बनाया गया है, जबकि सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया डीएम बनाया गया है।

एल कोटेश्वर लू से प्रमुख सचिव परिवहन एवं चेयरमैन यूपीएसआरटीसी का कार्यभार वापस लेकर अब यह जिम्मेदारी अमित गुप्ता को दी गई है। उन्हें प्रमुख सचिव परिवहन एवं चेयरमैन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। इसी तरह निम्नलिखित का प्रशासनिक फेरबदल किया है:-

  • प्रेरणा शर्मा – डायरेक्टर SUDA
  • अभिषेक पांडे – डीएम हापुड़
  • संजय कुमार मीणा – वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण
  • शास्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर
  • रविंद्र कुमार द्वितीय – डीएम आजमगढ़
  • अविनाश सिंह – डीएम बरेली
  • नवनीत सिंह चहल – विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार
  • अनुपम शुक्ला – डीएम अंबेडकरनगर
  • इंद्रजीत सिंह – विशेष सचिव ऊर्जा एवं डायरेक्टर UP NEDA
  • गौरव कुमार – नगर आयुक्त लखनऊ
  • हर्षिका सिंह – सीडीओ प्रयागराज
  • आर्यका अखोरी – विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य
  • अविनाश कुमार – डीएम गाजीपुर
  • मृदुल चौधरी – डीएम झांसी
  • गजल भारद्वाज – डीएम महोबा
  • महेंद्र सिंह तंवर – डीएम कुशीनगर
  • विशाल भारद्वाज – विशेष सचिव मुख्यमंत्री
  • आलोक कुमार – डीएम संतकबीरनगर
  • डॉ. उज्जवल कुमार – एमडी, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन
  • पुलकित खरे – मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास
  • अनुभव सिंह – वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
  • शाहिद अहमद – सीडीओ श्रावस्ती
  • जगदीश – सचिव, गृह
  • अभय – सदस्य, राजस्व परिषद
  • डॉ. वेदपति मिश्रा – सचिव, राज्य सूचना आयोग
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.