Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रेमिका के पति की हत्या के बाद आत्मसमर्पण करने पहुंचा आरोपी पुलिस थाने

by Tarun Bhardwaj • April 23, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रेमिका के पति की हत्या और आरोपी के पुलिस थाने में सरेंडर करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। अजीब बात यह है कि हत्या के बाद जब वह खुद सरेंडर करने पुलिस थाने पहुंचा तो सच्चाई बताते ही जोर-जोर से हंसने लगा।

यह मामला शहर के पचपावली थाना अंतर्गत का है। पुलिस ने हत्या के मामले में रजत उर्फ ​​गीतेश कलमेश उके को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम शेरा सूर्यप्रकाश मलिक बताया जा रहा है। मृतक शेरा को आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। लेकिन आरोपी ने शेरा को उसकी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। इस बात को लेकर मृतक और आरोपी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

घटना वाले दिन शेरा अपनी कार से जा रहा था, तभी रजत अपने दोस्त भोजराज कुंभारे के साथ उसके सामने पहुंचा और बहस करने लगा। रजत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शेरा पर चाकू से 25 से 30 वार किए। शेरा की मौके पर ही मौत हो गई।प्रेमिका के पति की हत्या करने के बाद आरोपी थाने में सरेंडर करने पहुंचा और जोर-जोर से हंसने लगा।

पचपावली थाने के इंस्पेक्टर ने बताया है कि यह हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है। पुलिस ने रजत उके और उसके दोस्त भोजराज कुंभारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.