Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने पूछे चार सवाल

by Tarun Bhardwaj • April 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने पर्यटकों के हवाले से ये सवाल उठाए हैं। इसी बहाने उन्होंने झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद निशिकांत दुबे पर भी निशाना साधा है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर कन्नौज सांसद ने लिखा कि पूछता है पहलगाम का पर्यटक:

– ख़तरों के बीच मेरी रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था?
– ⁠कुछ ऐसे लोगों को सरकार की ओर से चारों तरफ़ से चाक-चौबंद सुरक्षा घेरा क्यों दिया जाता है जो बाद में ठग साबित होते हैं?
– ⁠कोई भी कुछ बनकर इतने संवेदनशील इलाक़े में सुरक्षा कैसे पा सकता है क्या पहले कोई जाँच-पड़ताल नहीं होती है?
– ⁠’जश्नजीवी भाजपाई’ जब यहाँ विवादित निजी कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो लगभग 250 वीवीआईपी के लिए हज़ारों सुरक्षाकर्मियों के कई घेरे बना दिये जाते हैं, वो भी उनके निजी कार्यक्रम में जिनका काम किसी और के शब्दों को स्वर देना है. जिनका स्वयं कोई अस्तित्व नहीं है, जो न्यायलय तक की अवमानना करते हैं, ऐसे लोगों को सुरक्षा किस आधार पर मिलती है और पर्यटकों को क्यों नहीं?

सपा सांसद अखिलेश यादव ने लिखा कि ये बहुत गंभीर सवाल हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, वे अपने बयान बदलने के लिए मजबूर हो सकते हैं, लेकिन भाजपा के सदस्यों को याद रखना चाहिए कि ‘बयान बदलने से सच्चाई नहीं बदलती।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.