Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने दो घंटे तक नहीं खोला इमीग्रेशन गेट

by Arpita Singh • April 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की मौत के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में भारत में मौजूद पाकिस्तानियों को 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया। लेकिन भारत लौट रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से इमीग्रेशन गेट खोलने में जानबूझकर देरी की गई।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने इमीग्रेशन गेट को करीब दो घंटे तक बंद रखा, जिससे सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जम्मू-कश्मीर पुलिस जिन पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर सीमा तक पहुंची थी, उनकी बसें बैरिकेड के अंदर तो पहुंच गईं, लेकिन पाकिस्तान की ओर से गेट समय पर न खोले जाने के कारण सभी को धूप में इंतजार करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने इमीग्रेशन गेट को दोपहर करीब 12 बजे खोला, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद अटारी बॉर्डर पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

इस आशंका के चलते पाकिस्तान सरकार ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद और प्रमुख शहर लाहौर को 2 मई तक नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। यहां किसी भी प्रकार की विमान सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। इन दोनों शहरों को “नोटम” (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है, जो कि देश की सुरक्षा स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.