Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री मोदी के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी रद्द किया रूस का दौरा

by Tarun Bhardwaj • May 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाले रूस के विजय दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह रूस जाना था। मास्को के विजय दिवस के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया।

अब भारत की ओर से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस के विजय दिवस समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और इसे रूस का राष्ट्रीय गौरव माना जाता है, जिसमें कई वैश्विक नेता और सैन्य प्रतिनिधि भाग लेते हैं।

हालांकि रूसी अधिकारियों ने पीएम मोदी के दौरे को रद्द करने के पीछे कोई औपचारिक कारण नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में उत्पन्न सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत आ सकते हैं, जहां दोनों देशों के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। पुतिन ने हाल ही में पहलगाम हमले की निंदा करते हुए इसे क्रूर अपराध बताया था और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ अपने रुख की पुष्टि की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.