Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में गंगोत्री जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, कई लोग घायल

by Tarun Bhardwaj • May 8, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसा सुबह करीब नौ बजे उत्तरकाशी जिले के गंगाणी के पास हुआ। हेलिकॉप्टर क्रैश होने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन आपदा प्रबंधन टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उत्तरकाशी जिले के डीएम भी मौके पर पहुंचे। हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

यह हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर देहरादून से हरसिल हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। धामी ने कहा, राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मैंने प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद देने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.