Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश के 32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद

by Tarun Bhardwaj • May 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने देश के 32 एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध को 14 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है और इन एयरपोर्ट से उड़ानें संचालित नहीं होंगी। इस कदम से संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों के एयरपोर्ट प्रभावित होंगे, जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इन 32 एयरपोर्ट पर परिचालन स्थगित:

  • अधमपुर (जालंधर)
  • अंबाला
  • अमृतसर
  • अवंतिपुर
  • बठिंडा
  • भुज
  • बीकानेर
  • चंडीगढ़
  • हलवारा
  • हिंडन
  • जैसलमेर
  • जम्मू
  • जामनगर
  • जोधपुर
  • कंडला
  • कांगड़ा (गग्गल)
  • केशोद
  • किशनगढ़
  • कुल्लू मनाली (भुंतर)
  • लेह
  • लुधियाना
  • मुंद्रा
  • नलिया
  • पठानकोट
  • पटियाला
  • पोरबंदर
  • राजकोट (हीरासर)
  • सरसावा
  • शिमला
  • श्रीनगर
  • थोईस
  • उत्तरलाई

इसके अलावा, एएआई ने परिचालन कारणों से दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) के भीतर एयर ट्रैफिक सर्विस (एटीएस) मार्गों के 25 खंडों के अस्थायी बंद को भी बढ़ा दिया है। एयरलाइंस और फ्लाइट ऑपरेटरों को मौजूदा एयर ट्रैफिक सलाह के अनुसार वैकल्पिक रूटिंग की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.