Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारतीय वायुसेना ने श्रीनगर के पास पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट्स को किया ढेर

by Arpita Singh • May 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के आस-पास पाकिस्तान के दो फाइटर जेट्स को ढेर कर दिया। यह घटना शनिवार को हुई, जब पाकिस्तान ने श्रीनगर पर हमला करने की कोशिश की थी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए हमला किया था, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। इसके बाद शनिवार को पाकिस्तान की वायुसेना ने श्रीनगर क्षेत्र में फाइटर जेट्स से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसका डटकर मुकाबला किया।

भारतीय सेना ने अपनी सरफेस-टू-एयर मिसाइल प्रणाली को सक्रिय किया और इस दौरान पाकिस्तान के दो फाइटर जेट्स को हवा में नष्ट कर दिया। हालांकि, श्रीनगर शहर में कोई भी बड़ा नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एयर रेट को एक बार फिर से विफल कर दिया।

फिलहाल, इन जेट्स के मलबे की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव को और बढ़ा सकती है, जो पहले ही युद्ध के कगार पर पहुंच चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.