Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोकुल में भगवान परशुराम की शोभायात्रा का हुआ फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत

by Arpita Singh • May 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोकुल में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत परमहंस आश्रम से हुई, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, शुभम शर्मा, पृथ्वी शर्मा, भरत शर्मा और पिंकी द्विवेदी ने आरती कर विधिवत शुभारंभ किया।

यात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा भगवान गणेश, यमुना महारानी, करुणानंद महाराज, नित्यानंद महाराज, श्रीराम-लक्ष्मण-भरत, खाटू श्याम और भगवान शंकर की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा रूट में वासुदेव दरवाजा, रतन चौक, नंद चौक, मोदी बाजार, गणेश मंदिर और परशुराम चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस धार्मिक आयोजन में मथुरा और वृंदावन से आए विप्र बंधुओं की भी भागीदारी रही। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में उमेश शर्मा, शुभम सरदार, हिमांशु शर्मा, बबली शर्मा, बृजमोहन, गिरधर शर्मा, विशाल शर्मा, विष्णु शर्मा, संगम शर्मा और पिन्नू आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की कमान महावन थाने के प्रभारी डीजे पावर ने संभाली, जिससे संपूर्ण शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सफल रही।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.