Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रंप का बड़ा बयान, भारत ने अमेरिका को दिया जीरो टैरिफ ट्रेड डील का प्रस्ताव

by Arpita Singh • May 15, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका को “जीरो टैरिफ ट्रेड डील” यानी शून्य शुल्क व्यापार समझौते की पेशकश की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत में अमेरिकी उत्पादों की बिक्री आसान नहीं है, लेकिन अब नई व्यापारिक समझ के लिए भारत तैयार है।

ट्रंप ने यह बयान उस समय दिया जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा था। अमेरिका ने भारत पर लगभग 26 प्रतिशत का टैरिफ लागू किया था, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास आई थी। इसके जवाब में भारत ने भी अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता तेज कर दी थी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि 9 अप्रैल को ‘लिबरेशन डे’ के मौके पर उन्होंने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ की नई घोषणा की थी। इसी के बाद से भारत और अमेरिका के बीच जीरो टैरिफ डील की चर्चा शुरू हुई।

इसके अलावा ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष विराम (सीजफायर) पर भी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया। इसी तनावपूर्ण हालात में ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से बातचीत कर सीजफायर की दिशा में कदम बढ़ाए।

इस घटनाक्रम को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और दक्षिण एशिया की सुरक्षा रणनीतियों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.