Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दीपिका कक्कड़ के लिवर में मिला ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम को हुई चिंता

by Arpita Singh • May 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में बताया कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया है, जिसका साइज टेनिस बॉल के बराबर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस को चौंका दिया है, बल्कि उनके परिवार में भी टेंशन का माहौल बन गया है।

शोएब ने बताया कि जब वे चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे थे, तभी दीपिका को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। शुरुआत में उन्हें यह एक आम गैस्ट्रिक परेशानी लगी, लेकिन दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया गया। कुछ जरूरी ब्लड टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि पेट में इंफेक्शन है। इसके बाद जब सीटी स्कैन कराया गया, तो पता चला कि उनके लिवर में बड़ा ट्यूमर है।

इस खबर के बाद दीपिका और शोएब दोनों काफी परेशान हैं। शोएब ने कहा कि उन्हें सबसे बड़ा डर यही सता रहा था कि कहीं यह कैंसर न हो। फिलहाल राहत की बात यह है कि अभी तक की रिपोर्ट्स में कैंसर जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अभी और मेडिकल जांच बाकी हैं।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके चाहने वालों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं भेजनी शुरू कर दी हैं। फिलहाल दीपिका का इलाज जारी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.