Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने SDM के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल

by Arpita Singh • May 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जिले की तीन तहसीलों में नए उप जिलाधिकारियों की नियुक्ति कर प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कुछ न्यायिक SDM के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।

सदर तहसील में अब IAS अधिकारी अभिनव जैन को नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सितंबर 2024 से मांट तहसील में तैनात थे। सदर में यह पद निशा ग्रेवाल के बुलंदशहर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पदोन्नत होने के बाद खाली हुआ था।

महावन के पूर्व SDM आदेश कुमार को अब छाता तहसील में न्यायिक SDM बनाया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर कंचन को महावन का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, डिप्टी कलेक्टर वैभव को महावन तहसील में न्यायिक SDM का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मांट तहसील की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर ऋतु सिरोही को दी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नारी सशक्तिकरण नीति का भी असर साफ दिखाई दे रहा है। अब मथुरा की पांच में से चार तहसीलों की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में है। मांट में ऋतु सिरोही, महावन में कंचन, गोवर्धन में नीलम श्रीवास्तव और छाता में श्वेता सिंह SDM के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं।

यह बदलाव न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देगा, बल्कि महिला नेतृत्व को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.