Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में जनसभा को किया संबोधित

by Arpita Singh • May 26, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने दाहोद में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान और आतंकी ठिकानों पर की जाने वाली कार्रवाई को पूरी तरह रोका नहीं गया है, बल्कि केवल स्थगित किया गया है।

पीएम मोदी ने यह भी याद दिलाया कि आज, 26 मई को उन्होंने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता का आशीर्वाद उन्हें सबसे पहले मिला, और फिर देशभर से अपार समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए, जिनसे देश को मजबूती और आत्मनिर्भरता मिली।

प्रधानमंत्री ने देश की तेज़ी से हो रही प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और निर्यात के क्षेत्र में दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने खास तौर पर दाहोद में बन रही इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने तीन साल पहले शुरू किया था। आज वहां से पहला लोकोमोटिव रवाना किया गया, जो राज्य और देश दोनों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में रेलवे नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण पूरा हो चुका है, और भारत आज मेट्रो, रेल, हथियार, स्मार्टफोन, दवाइयाँ और खिलौनों जैसी तकनीक का निर्माण कर रहा है और उन्हें अन्य देशों को निर्यात भी कर रहा है।

दाहोद से पहले पीएम मोदी वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ के तहत एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरे में प्रधानमंत्री गुजरात के वडोदरा, दाहोद, भुज और अहमदाबाद में तीन रोड शो और तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे और अगले दिन गांधीनगर में शहरी विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान करीब 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी इस सप्ताह कुल छह राज्यों — गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश — का दौरा करेंगे। 29 मई को वे सिक्किम और बंगाल, 30 को उत्तर प्रदेश के कानपुर और बिहार के पटना जाएंगे। 31 मई को वे भोपाल, मध्य प्रदेश में रहेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.