Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की नई तैयारी, DRDO करेगा पिनाका MK-3 का परीक्षण

by Arpita Singh • May 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) एक नए और अत्याधुनिक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर “पिनाका MK-3” की टेस्टिंग की तैयारी कर रहा है। यह रॉकेट लॉन्चर दुश्मनों पर सटीक और विनाशकारी प्रहार करने में सक्षम होगा। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अपनी सैन्य ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

पिनाका सिस्टम का यह तीसरा और सबसे उन्नत संस्करण होगा। इससे पहले मौजूद पिनाका MK-1 की रेंज 40 किलोमीटर और MK-2 की रेंज 60 से 90 किलोमीटर तक है। वहीं गाइडेड पिनाका वर्जन 70 से 90 किलोमीटर की दूरी तक वार करने में सक्षम है। लेकिन अब आने वाला MK-3 संस्करण 120 किलोमीटर तक मार कर सकेगा और इसमें 250 किलोग्राम तक का वारहेड ले जाने की क्षमता होगी।

इस नए संस्करण में अत्याधुनिक नेविगेशन और कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा, जिसमें लेजर गायरो नेविगेशन और माइक्रोस्ट्रिप एंटीना जैसी उन्नत तकनीकें शामिल होंगी। पिनाका MK-3 एक बार में 12 रॉकेट दागने की क्षमता रखता है और यह पूरा कार्य सिर्फ 44 सेकंड में कर सकता है।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को विफल कर दिया। भारत के पास पहले से ही ब्रह्मोस और अग्नि-5 जैसी घातक मिसाइलें हैं। ब्रह्मोस की रेंज 600 किलोमीटर और गति लगभग 3700 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि अग्नि-5 की रेंज 5000 से 8000 किलोमीटर तक जाती है और इसमें एक ही मिसाइल से कई लक्ष्यों को भेदने वाली MIRV तकनीक भी मौजूद है।

पिनाका MK-3 के आने से भारत की रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताओं में एक और घातक हथियार जुड़ने जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.