Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CII के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में लिया भाग

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज, गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लिया और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने विश्वास, एकता और देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने पर जोर देते हुए कई अहम बातें कहीं।

राजनाथ सिंह ने वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में कहा कि वैश्विक स्तर पर इस समय अस्थिरता का माहौल बना हुआ है, जिसका प्रमुख कारण विश्वास की कमी है। इसके विपरीत, भारत ने आंतरिक रूप से समाज, समुदाय और आर्थिक क्षेत्रों के बीच विश्वास के माहौल को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता पाई है।

पीओके पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “वहां रहने वाले अधिकांश लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। कुछ गुमराह हुए हैं, लेकिन पीओके के नागरिकों की स्थिति महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह जैसी है। भारत दिलों को जोड़ने में विश्वास करता है और मुझे भरोसा है कि वो दिन दूर नहीं जब पीओके लौटकर कहेगा — मैं भारत हूं, मैं वापस आया हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि पीओके का भारत में एकीकरण सिर्फ एक राजनीतिक या भौगोलिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि से भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि भारत में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। “हाल ही में AMCA प्रोजेक्ट के निष्पादन मॉडल को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना भारत की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एयरोस्पेस सेक्टर को व्यापक मजबूती देगी।”

राजनाथ सिंह का यह संबोधन न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा उत्पादन को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, बल्कि पीओके को लेकर भारत की रणनीतिक सोच और संवेदनात्मक दृष्टिकोण को भी स्पष्ट करता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.