Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर आज मुंबई में एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया। इस फिल्म के जरिए काजोल पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही हैं। ट्रेलर में उनका दमदार और रौद्र अवतार देखने को मिला है, जिसमें वह अपनी बेटी को अलौकिक शक्तियों और राक्षसों से बचाती नजर आती हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक कार सीन से होती है, जहां काजोल अपनी बेटी के साथ यात्रा कर रही होती हैं। बेटी पेट दर्द की शिकायत करती है, जिस पर काजोल कहती हैं कि आगे किसी होटल पर रुक जाएंगी। तभी अचानक कोई उनकी गाड़ी पर हमला कर देता है, जिससे माहौल डरावना हो जाता है।

फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं और यह उनकी बड़े पर्दे पर लगभग तीन साल बाद वापसी है। उनके साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह और सूर्यशिखा दास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसे अजय देवगन फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘मां’ एक हॉरर और सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म है, जो 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और बांग्ला भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

काजोल की इस फिल्म को कुछ लोग आर. माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें माधवन निगेटिव रोल में थे। अफवाह है कि ‘मां’ में भी माधवन का किरदार नकारात्मक हो सकता है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खुद अजय देवगन ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों फिल्मों को एक-दूसरे से जोड़ना उचित नहीं है।

काजोल ने ट्रेलर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था, “जब एक मां टूट जाती है, तब एक देवी जन्म लेती है।” यह लाइन फिल्म की थीम को गहराई से दर्शाती है—एक मां की ताकत और उसके संघर्ष की कहानी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.