Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RCB हारी तो तलाक पक्का! महिला फैन का पोस्टर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

by Arpita Singh • May 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस इस बार ट्रॉफी जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। विराट कोहली की अगुआई में आरसीबी ने 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है, जिससे टीम के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच एक महिला फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है।

स्टेडियम में मौजूद इस महिला फैन ने एक दिलचस्प और चौंकाने वाला पोस्टर अपने हाथ में थाम रखा था, जिस पर लिखा था – “अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।” पोस्टर पर विराट कोहली का नाम भी उल्लेखित था, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा था कि महिला टीम की जीत को लेकर कितनी गंभीर है।

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “अब तो पति को खुद मैदान में उतरना पड़ेगा।” वहीं किसी ने मजाक करते हुए कहा, “लगता है मैडम पहले से ही तलाक का बहाना ढूंढ रही थीं।”

इस पूरे मामले ने RCB फैंस के उत्साह में और ज्यादा तड़का लगा दिया है। लोग अब कह रहे हैं कि टीम को हर हाल में ट्रॉफी जीतनी ही चाहिए, वरना एक घर टूटने का खतरा है।

RCB को लेकर फैंस का यह जुनून दिखाता है कि इस टीम का फैन बेस कितना वफादार और जुनूनी है, भले ही टीम अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार RCB का सपना सच होता है या फिर एक और दिल टूटेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.