Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोहवन और बरसाना के विद्यालयों में आयोजित समर कैंप का हुआ समापन

by Arpita Singh • May 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। लोहवन और बरसाना के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का आज समापन हो गया। इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक और शारीरिक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अनुभव मिला।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन में समर कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके बाद बच्चों को राजस्थान की पारंपरिक ‘टाई एंड डाई’ कला से अवगत कराया गया, जिसमें उन्होंने कपड़ों पर रंगों के माध्यम से खूबसूरत डिज़ाइन बनाना सीखा। इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रिंटिंग गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने टेबल कवर पर ब्लॉक, सब्ज़ियों और पत्तियों की सहायता से आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कीं। साथ ही उन्हें घर में काम आने वाले कैरी बैग बनाना, एप्रन काटना और सिलाई करना भी सिखाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता सक्सेना के साथ शिक्षिकाएं रश्मि माहौर, ममता और लता पांडे मौजूद रहीं।

श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज, बरसाना में भी समर कैंप का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र शर्मा ने समर कैंप की उपयोगिता और बच्चों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

बरसाना के कैंप में विद्यार्थियों ने योग, व्यायाम, चित्रकला प्रतियोगिता, कबड्डी, बैडमिंटन, कुर्सी दौड़ जैसी खेल गतिविधियों में भाग लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों को धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया।

कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, कला शिक्षक सुमनेश कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक अतुल कृष्ण शर्मा, सहायक लिपिक राकेश कुमार, विद्यालय परिचारक श्याम सुंदर और गौरव मौजूद रहे। संचालन का दायित्व शिक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने निभाया।

दोनों विद्यालयों में आयोजित इन समर कैंपों ने छात्रों को नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.